GoPro App दरअसल GoPro का एक आधिकारिक एप्प है, जो अन्य कार्यों के अलावा आपको GoPro कैमरे का इस्तेमाल अपने Android से ही रिमोट तरीके से करने की सुविधा देता है। आप इसके जरिए रिकॉर्ड किये गये वीडियो को साझा भी कर सकते हैं और यहाँ तक कि अन्य उपयोगकर्ताओं के GoPro चैनेलों पर भी नज़र डाल सकते हैं।
GoPro App निम्नलिखित GoPro मॉडल के साथ सुसंगत है: HERO3, HERO, एवं HD HERO2। इसका मतलब यह हुआ कि आप अपने Android के स्क्रीन से ही कैमरे को रिमोट तरीके से नियंत्रित कर सकते हैं, यदि आपने उसे पहले से ही स्थापित कर रखा है तो। आप वीडियो को प्ले कर सकते हैं या फिर रोक सकते हैं और यहाँ तक कि रिकॉर्ड करने के दौरान उसे वास्तविक समय में देख भी सकते हैं।
इसकी एक अन्य महत्वपूर्ण विशिष्टता है आपकी सारी रिकॉर्ड की गयी सामग्री को देखने की क्षमता। जैसा कि गैलरी एप्प के साथ होता है, आप बस एक नजर में अपने कैमरे के जरिए सारे वीडियो को देख सकते हैं।
वैसे यह सच है कि आपको GoPro एप्प तभी डाउनलोड करना चाहिए यदि आपके पास एक GoPro कैमरा हो, अन्यथा यह आपके किसी काम का नहीं है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 11 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
धन्यवाद, शानदार ऐप
उत्कृष्ट